S3 ग्रीन आर्मी द्वारा भूमियाधार में वृक्षारोपण अभियान: अब तक 3105 पेड़ लगाए गए

ख़बर शेयर करें -

S3 ग्रीन आर्मी द्वारा भूमियाधार में वृक्षारोपण अभियान: अब तक 3105 पेड़ लगाए गए।

 

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

टीम द्वारा भूमियाधार के पास वृक्षारोपण अभियान चलाया गया जिसमें आज भूमियाधार की पहाड़ियों में हमारी टीम द्वारा देवदार ,बाज़ , पांगड़, तेजपत्ता, पुतली के 15 वृक्ष लगाए गये हम लोगों द्वारा आज तक करीब 3105से उपर पेड़ लगाये जा चुके हैं। हमारा ये अभियान पूरी बरसात चलता रहेगा । आप लोगो से निवेदन है कि इस बरसात ज़्यादा से ज़्यादा वृक्ष लगाये और हो सके तो इस मुहिम में हमारा साथ दें। और जो लोग हमे पेड़ देना चाहते है वो हमसे संपर्क कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

 

 

आज के अभियान के लिए दरबान सिंह गेड़ा जी द्वारा हमारी टीम को 100 पेड़ दिये गये. जिसके लिये पूरी टीम की तरफ से उनको आभार व्यक्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लोहाघाट में गूंजी पारंपरिक होली, मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाया उत्साह

 

 

आज के अभियान मेंs3 ग्रीन आर्मी की टीम से  गोविंद प्रसाद तनुज आर्य। सुरेश चंद्रा राजेन्द्र प्रसाद रवि कुमार ओर नैनीताल हाईकोर्ट से सुनिल कुमार, पान सिंह, सन्जय नेगी, सुर्वीन सिह चोहान और भूमिधार के स्थानीय लोग मौजूद रहे।