दुखद : आवारा कुत्तों के एक झुंड ने एक बच्चे पर हमला कर उसे नोंच- नोंच कर मार डाला, पुलिस भी मौके पर पहूँची।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से दिल दहला देने वाली खौफनाक घटना सामने आई है। यहां कुत्तों के झुंड ने एक बच्चे पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। बच्चे के परिजनों ने देखा कि आवारा कुत्तों का झुंड एक बच्चे के शव को नोच रहा है तो परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मेले की भीड़ से उठा ले गए दरिंदे, जंगल मे नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म।

 

 

जानकारी के अनुसार, कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के एसबीएस इंटर कॉलेज के पीछे काशीराम कॉलोनी में ओमकार नाम के शख्स का परिवार रहता है। ओमकार ने बताया कि वह रात में घर पर पहुंचा था। इस दौरान उसका 9 वर्षीय बेटा प्रिंस घर के बाहर निकला निकला था. इसके बाद जब उसे देखा तो उसका कोई पता नहीं चला. देर रात तक उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट के बाहर खूनी वार, धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार।

 

 

इसके बाद सुबह घर से करीब 1 किलोमीटर दूर पावर हाउस के पास कुत्तों का झुंड शव को नोचते दिखाई पड़ा. परिवार के लोगों ने जब पास जाकर देखा तो पता चला कि वह ओमकार का बेटा था. इसके बाद बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  रिसॉर्ट और होमस्टे की आड़ में निर्माण? आयुक्त ने मांगी पूरी रिपोर्ट।

 

 

 

घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. सूचना पुलिस को दी गई. जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मासूम बच्चे को कुत्तों द्वारा नोच-नोचकर मार डालने की घटना से क्षेत्र में शोक पसर गया है.

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *