कार्बेट नेशनल पार्क में साइना नेहवाल का रोमांचक सफर, किया बाघ और हाथियों का दीदार।

कार्बेट की खूबसूरती में खोईं साइना नेहवाल, किया जंगल सफारी और बाघ का दीदार।

कार्बेट नेशनल पार्क में साइना नेहवाल का रोमांचक सफर, किया बाघ और हाथियों का दीदार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने कार्बेट नेशनल पार्क के प्रसिद्ध ढिकाला जोन का भ्रमण किया और वहां रात्रि विश्राम भी किया। अपनी इस रोमांचक यात्रा की झलकियां उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा कीं, जिससे उनके प्रशंसकों में उत्साह देखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट में साहित्य का महाकुंभ, तीन दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल संपन्न, प्रकृति, संस्कृति और वन्यजीव संरक्षण पर देशभर के लेखकों ने साझा किए विचार।

 

 

 

जंगल सफारी में किया बाघ और हाथियों का दीदार

साइना नेहवाल ने जिप्सी सफारी के जरिए जंगल की खूबसूरती का आनंद लिया और हाथी, बाघ सहित अन्य वन्यजीवों को करीब से देखा। उनके साथ कार्बेट पार्क के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें जंगल और यहां की जैव विविधता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  नए थाना भवन में गुणवत्ता और सुविधाओं का बेहतर समन्वय—एसएसपी ने किया बेतालघाट भवन का निरीक्षण, हस्तांतरण से पूर्व परिसर की व्यवस्थाएं परखी, महत्वपूर्ण निर्देश दिए, कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के निर्माण कार्य की सराहना।

 

 

 

 

प्राकृतिक सौंदर्य ने किया मंत्रमुग्ध

साइना ने अपनी यात्रा के दौरान कार्बेट पार्क की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों की विविधता को सराहा। उन्होंने कहा कि यह अनुभव अविस्मरणीय रहा और वे दोबारा यहां आना चाहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  भूकंप से पहले चेतावनी देने वाली प्रणाली का होगा टेस्ट, कल 11 बजे बजेगा प्रदेशभर में सायरन।

 

 

🚩 कार्बेट नेशनल पार्क की इस यात्रा से पर्यावरण पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।