एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर चलाया गया ऑपरेशन सैनीटाइज, गली-मोहल्लों में सत्यापन अभियान तेज।

एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर चलाया गया ऑपरेशन सैनीटाइज, गली-मोहल्लों में सत्यापन अभियान तेज।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

मुखानी व काठगोदाम क्षेत्रों में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 21 मकान मालिकों पर लाखों का जुर्माना।

नैनीताल: जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशानुसार ऑपरेशन सैनीटाइज अभियान के अंतर्गत व्यापक सत्यापन कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में सोमवार को मुखानी और काठगोदाम क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, CM धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप।

इस अभियान का नेतृत्व सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी सुमित पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी राजेश यादव, थानाध्यक्ष वनभूलपुरा नीरज भाकुनी, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, दीपक बिष्ट तथा SSB/PAC व अन्य पुलिस टीमों ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल, बिजली, सिंचाई और जर्जर स्कूलों का मुद्दा उठा, जनसभा में रामपाल सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

पुलिस टीमों ने गली-मोहल्लों में जाकर बिना सत्यापन रह रहे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

अभियान के अंतर्गत की गई प्रमुख कार्यवाहियां:

  • कुल 218 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

  • 20 मकान मालिकों पर 10-10 हजार रुपये का कोर्ट चालान, कुल जुर्माना 2,00,000 रुपये।

  • 01 मकान मालिक पर 5,000 रुपये का नगद चालान।

  • 13 व्यक्तियों पर धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 8,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

साथ ही, नागरिकों को किरायेदारों व मजदूरों का समय पर सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया।

जनपद पुलिस की अपील:
सभी नागरिक अपने किरायेदारों, घरेलू सहायकों व मजदूरों का समय से सत्यापन कराएं, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

– मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस