सरस आजीविका मेला 2025: लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक।

सरस आजीविका मेला 2025: लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 6 मार्च – सरस आजीविका मेला 2025 के अंतर्गत गुरुवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड के लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान दर्शकों ने जमकर आनंद लिया और कलाकारों के गीतों पर झूमते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  हर चौराहे और मेले में पुलिस दिखाई दे रही है, व्यवस्था बहुत अच्छी है”—श्रद्धालु, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में नैनीताल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की श्रद्धालुओं ने की जमकर सराहना, माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुस्तैदी, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कहा—सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से बढ़ा भरोसा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि यह मेला महिला समूहों के उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। इससे न केवल महिला उद्यमियों को आर्थिक मजबूती मिल रही है, बल्कि उन्हें अन्य क्षेत्रों की संस्कृति को भी देखने-समझने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक, व्यापक जनसंपर्क अभियान पर चर्चा।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विकासखंड कोटाबाग के प्रशासक रवि कन्याल, अन्य जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और लोक कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक इंदर आर्या, राकेश खनवाल, नीरज चूफाल सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। उनकी लोकगीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव की सफल एवं सुरक्षित व्यवस्थाओं पर नैनीताल पुलिस का सम्मान, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर यातायात, महिला-बाल सुरक्षा और खोया-पाया व्यवस्था तक पुलिस की मुस्तैदी को मिली सराहना, श्री राम सेवक सभा, मंदिर समिति ने नैनीताल पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित।

  • इस सांस्कृतिक संध्या ने लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही महिला समूहों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल की है।