“छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पर हमला: सितारगंज में बढ़ती हिंसा की चिंगारी, आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई हुई”

“छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पर हमला: सितारगंज में बढ़ती हिंसा की चिंगारी, आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई हुई”

 

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

सितारगंज, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पर दो वाहनों में सवार युवकों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। आरोपियों पर तमंचा और तलवार तानने का आरोप है। पुलिस ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला आकस्मिक निरीक्षण अभियान, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे।

 

 

पंडरी खेड़ा निवासी अमृतपाल सिंह डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ कोषाध्यक्ष है।

अमृतपाल सिंह ने आरोप लगाया कि गुरुवार की शाम वह ऑफिस से पीलीभीत रोड पर जा रहे थे। कृषि उत्पादन मंडी के सामने पहुंचते ही दो वाहन में सवार आरोपियों ने उनके वाहन को घेर लिया। सत्येंद्र सिंह पन्नू ने उसे पर तमंचा तान दिया। पन्नू के साथ आए महीप पन्नू, मनिंदर सिंह, विक्की महार, परमीत बल तलवार निकाल कर उसकी तरफ बढ़े।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में किन्नर समाज से जुड़ा विवाद, याना खान ने जताया जान का खतरा, बधाई के अधिकारों को लेकर विवाद, 60 लाख रुपये के कथित सौदे का भी उठाया मुद्दा।

 

 

आरोप है कि इसी बीच पीछे से आए क्विट वाहन ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। पीड़ित ने बताया कि 17 जनवरी को उनके मोबाइल पर सत्येंद्र पन्नू ने जान से मारने की धमकी दी थी। उसने नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  पारंपरिक आभूषणों को ‘लोकल टू ग्लोबल’ पहचान दिलाने पर दिया जोर

 

 

 

पुलिस ने अमृतपाल सिंह की तहरीर पर सत्येंद्र पन्नू, महीप पन्नू, मनिंदर सिंह, विक्की महार, परमीत सिंह बल समेत 6 के खिलाफ तोड़फोड़, बलवे की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

kj
tara