नैनीताल जिले में भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते 4 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी बंद रहेंगे।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले में भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते 4 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी बंद रहेंगे।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नैनीताल, 4 अगस्त 2025 (सू.वि.) — भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए सोमवार, 4 अगस्त 2025 को जिले के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में महिला दिवस पर विशेष थाना दिवस, 100% शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

जिलाधिकारी वंदना ने जानकारी दी कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, जलभराव, सड़क अवरोध और नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए तीन ‘ग्रोथ डाइवर्स’ पर फोकस, कृषि-उद्योग-पर्यटन को बजट में प्राथमिकता।

साथ ही, जिलाधिकारी ने शैक्षणिक व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आवश्यकता अनुसार अपने कार्यालयों में मौजूद रहें एवं किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित समन्वय बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  कर्तव्य और रंगों का संगम: Nainital Police ने मनाई सौहार्द की होली, एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० की अगुवाई में पुलिस परिवार ने साझा की खुशियाँ, अनुशासन के साथ थिरके जवान।

आपदा की स्थिति में आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है:
📞 05942-231178, 231179
📞 टोल फ्री नंबर: 1077