गुलाब घाटी (नैनीताल) में भूस्खलन से यातायात प्रभावित, वन-वे किया गया मार्ग।

ख़बर शेयर करें -

गुलाब घाटी (नैनीताल) में भूस्खलन से यातायात प्रभावित, वन-वे किया गया मार्ग।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नैनीताल, 3 अगस्त: गुलाब घाटी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा (मालवा) आ जाने से यातायात बाधित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दरबार में पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सड़क से स्वास्थ्य तक की समस्याओं पर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने सड़क को वन-वे कर दिया है, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें सतर्कता के साथ तैनात हैं तथा लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में डूबने से युवक की मौत, गोताखोरों ने बरामद किया शव।

मलबा हटाने का कार्य तेजी से जारी है और अधिकारियों के अनुसार शीघ्र ही सड़क को पूरी तरह से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

यह भी पढ़ें 👉  *💥 दीवार फांदकर महिला की गरिमा पर हमला करने वाला विकृतकामी गिरफ्तार, हल्द्वानी पुलिस ने दिखाई तत्परता* 💥 *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का सख्त संदेश: महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा*

ख़बर शेयर करें -