कोसी नदी में मछली पकड़ते समय युवक की डूबकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव।

ख़बर शेयर करें -

कोसी नदी में मछली पकड़ते समय युवक की डूबकर मौत, SDRF ने बरामद किया शव।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर, 17 अगस्त 2025।
रामनगर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन कश्यप पुत्र घुर्रे कश्यप, निवासी बम्बाघेर सुबह लगभग 11 बजे कोसी नदी में मछली पकड़ने गए थे, इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गए।

यह भी पढ़ें 👉  नगला तराई स्थित आवास पर पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार खेली होली, दिया एकता और सद्भाव का संदेश

सूचना पर तत्काल उप जिलाधिकारी रामनगर की उपस्थिति में SDRF टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद SDRF ने हनुमान धाम के पीछे कोसी नदी से शव बरामद किया

यह भी पढ़ें 👉  नशे की खेप लेकर घूम रहे थे तस्कर, चेकिंग में खुला राज, अल्टो कार से चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार।

मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस को निर्देशित किया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।