उत्तराखंड में 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे भारी बारिश और तूफान की संभावना।

उत्तराखंड में 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे भारी बारिश और तूफान की संभावना।

उत्तराखंड में 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट, अगले 24 घंटे भारी बारिश और तूफान की संभावना।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून, 18 अगस्त।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जनपदों के लिए अगले 24 घंटों का येलो अलर्ट जारी किया है।

दिनांक 18 अगस्त सुबह 10:47 बजे से 19 अगस्त सुबह 10:47 बजे तक राज्य के विभिन्न इलाकों—केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, बड़कोट, जोशीमठ, कर्णप्रयाग, रानीखेत, लोहाघाट, काशीपुर, खटीमा एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली कड़कने, गरज के साथ तूफान और तेज से बहुत तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अमित शाह के हाथों डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल; उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों का डबल सम्मान!

⚠️ प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों के पास न जाने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की अपडेट लगातार लेते रहने की अपील की है।