अवैध जूस पाउच निर्माण इकाई का भंडाफोड़, परिसर सील।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
हल्द्वानी, 28 अप्रैल 2025:
गौजाजाली क्षेत्र के एक आवासीय इलाके में अवैध रूप से जूस पाउच निर्माण किए जाने की शिकायत मिलने पर हल्द्वानी के एसडीएम राहुल शाह एवं नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में अचानक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि मेरठ निवासी मोहम्मद राशिद ने उक्त स्थान पर पूर्णतः अवैध जूस पाउच निर्माण इकाई स्थापित कर रखी थी।
निरीक्षण में पाई गई मुख्य अनियमितताएं:
-
जूस निर्माण में डिटर्जेंट एवं अन्य रसायनों का प्रयोग।
-
मौके पर खाद्य सुरक्षा लाइसेंस उपलब्ध नहीं था।
-
संचालन हेतु कोई वैध अनुमति पत्र नहीं प्रस्तुत किया गया।
-
घरेलू जल एवं विद्युत कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।
-
क्रय-विक्रय से संबंधित बिलों का अभाव।
की गई कार्रवाई:
-
तत्काल परिसर को सील कर उत्पादन बंद कराया गया।
-
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सभी उत्पादों के नमूने लिए गए।
-
अवैध उत्पादन के आरोप में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
-
पुलिस सत्यापन हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी:
-
तहसीलदार मनीषा बिष्ट
-
सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट
-
मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अमोल असवाल
-
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय नागरिकों से भी अपील की गई है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।


