रामनगर में महिला दिवस पर विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं को अधिकारों और सशक्तिकरण का संदेश।

रामनगर में महिला दिवस पर विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं को अधिकारों और सशक्तिकरण का संदेश।
ख़बर शेयर करें -

रामनगर में महिला दिवस पर विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिलाओं को अधिकारों और सशक्तिकरण का संदेश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चित्रकूट चोरपानी स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्रगतिशील जन एकता मंच तथा युवा सांस्कृतिक कला मंच के बैनर तले विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, संघर्ष, इतिहास और सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रगतिशील जन एकता मंच की महिला संयोजिका किरण आर्या के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की शीला शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इतिहास और महिलाओं के संघर्षों पर प्रकाश डाला। वहीं रामनगर ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी और ग्रोइंग बड्स स्कूल की प्रधानाचार्या अनीता रावत ने महिलाओं को शिक्षा, अनुभव और विवेक को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अपने अधिकारों के लिए आगे आने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में महिला दिवस पर विशेष थाना दिवस, 100% शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

वक्ता तनुजा टम्टा ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और एकजुट होकर अपनी समस्याओं का सामना करने का आह्वान किया। चित्रकूट चोरपानी के वार्ड सदस्य अधिवक्ता विक्रम भट्ट ने महिलाओं के लिए बनाए गए कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए सभी को इसके प्रति जागरूक रहने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला: राज्यभर की विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ स्वीकृत।

कार्यक्रम को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के आसिफ, साइंस फॉर सोसाइटी के गिरीश आर्या, सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह नेगी, जमन राम, विद्यावती शाह, कैसर राणा, लालमणी, दिनेश पांडेय, नंद राम और चिंता राम सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में युवा सांस्कृतिक कला मंच के मोहित सैनी, मेघा, सिया, राधिका, माही, शिवानी, प्रियांशी, यशवेंद्र, नीतीश और शिवांश ने नृत्य नाटिका, कविता और गीतों की प्रस्तुति देकर महिलाओं की वर्तमान स्थिति और उनके संघर्ष को दर्शाया।

यह भी पढ़ें 👉  कम मतदान वाले बूथ प्रशासन के रडार पर, एसडीएम के निर्देश पर लगे SIR विशेष शिविर।

इस अवसर पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल के संस्थापक पंकज सती, अधिवक्ता गिरीश डोबरियाल, शिब्बू पांडेय, विनती सैनी, रवि, तुलसी देवी, रंजना देवी, शोभा टम्टा, नीमा, मुन्नी देवी, कृष्णा देवी, आशा, केशी बिष्ट, यशोदा देवी, गीता देवी, मंगला देवी, शांति देवी, गौरव नेगी, प्रदीप फारस्वाण, अनीता देवी, प्रीति, तुलसी, प्रभुपाल सिंह, सोनिया, वैष्णवी, राधा देवी, ममता, कविता, हेमंत कोहली, विद्या कोहली सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।