शर्मनाक : नाबालिग छात्रा के साथ 3 बच्चों के बाप ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है यहां कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में 3 बच्चों के बाप ने कक्षा आठ की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के बाप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की सख्त हिदायत—भराड़ीसैंण सत्र, डिजिटल गवर्नेंस और विकास कार्यों में लाएं तेजी

 

 

कॉलोनी में किराए के मकान पर रहते हैं। पुलिस आरोपी और छात्रा के बयान दर्ज करने में जुटी है। घटना शनिवार दोपहर की है, जब नाबालिग ट्यूशन पढ़कर अपने किराए के मकान में पहुंची तो तीन बच्चों का बाप कमरे में घुस आया। उस वक्त नाबालिग घर में अकेली थी। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  नगला तराई स्थित आवास पर पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार खेली होली, दिया एकता और सद्भाव का संदेश

 

 

चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार दोपहर गैस प्लांट चौकी में कक्षा आठ की छात्रा ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौटी थी। उस समय बराबर के किराएदार तीन बच्चों का बाप नाबालिग के पीछे पीछे उसके कमरे में घुस गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन का काला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

 

 

गैस प्लांट चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि मामले में नाबालिग के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत मिली है। मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर ले गए हैं मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *