एसपी सिटी हल्द्वानी ने अवैध मदरसों के सत्यापन एवं सीलिंग ड्यूटी में लगे पुलिस बल को किया ब्रीफ, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

एसपी सिटी हल्द्वानी ने अवैध मदरसों के सत्यापन एवं सीलिंग ड्यूटी में लगे पुलिस बल को किया ब्रीफ, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 13 अप्रैल 2025 –  प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा थाना बनभूलपुरा क्षेत्रान्तर्गत स्थित अवैध मदरसों के सत्यापन एवं सीलिंग कार्यवाही हेतु तैनात पुलिस बल को दिनांक 13 एवं 14 अप्रैल 2025 की ड्यूटी के दृष्टिगत ब्रीफ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Manjunath T C का सख्त संदेश: एलपीजी-ईंधन पर कालाबाजारी करने वालों की होगी गिरफ्तारी।

ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को पूरी मुस्तैदी, संयम एवं शालीनता के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यवाही के दौरान निर्धारित मानकों का पूर्णतः पालन करते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोपरि रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कम मतदान वाले बूथ प्रशासन के रडार पर, एसडीएम के निर्देश पर लगे SIR विशेष शिविर।

इस अवसर पर ए.पी. बाजपेई, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, श्रीमती ऋचा सिंह, नगर आयुक्त, नितिन लोहनी, सीओ हल्द्वानी, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, सीओ लालकुआं,  राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, नीरज भाकुनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं बल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कर्तव्य और रंगों का संगम: Nainital Police ने मनाई सौहार्द की होली, एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० की अगुवाई में पुलिस परिवार ने साझा की खुशियाँ, अनुशासन के साथ थिरके जवान।

मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस