उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया: निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश।

उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया: निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश।
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया: निष्पक्षता और पारदर्शिता के लिए एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

अल्मोड़ा। पुलिस लाइन अल्मोड़ा में सोमवार से शुरू हो रही उत्तराखंड पुलिस आरक्षी (पुरुष) की भर्ती प्रक्रिया को लेकर एसएसपी देवेंद्र पींचा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बिड़ला स्कूल के पास गोलीकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 7 गिरफ्तार।

 

 

 

एसएसपी ने पुलिस लाइन अल्मोड़ा मैदान का दौरा कर शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन अल्मोड़ा को भर्ती प्रक्रिया को सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा की सभी स्पर्धाओं की वीडियोग्राफी करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भूस्खलन प्रभावित बलियानाला क्षेत्र का शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया निरीक्षण, ट्रीटमेंट कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।

 

 

 

इस दौरान सीओ गोपाल दत्त जोशी, विजय विक्रम, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन दरबान सिंह मेहता समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। एसएसपी ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का उत्तराखंड आगमन, हल्द्वानी हेलीपैड पर हुआ भव्य स्वागत।

 

 

 

भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर मिल सके।