उम्मीद की किरण बने SSP नैनीताल, बेतालघाट में जन-संवाद कार्यक्रम से जीता भरोसा।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
नैनीताल।
आज दिनांक 14 दिसंबर 2025 को SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा प्रकृति की गोद में बसे सुदूरवर्ती थाना बेतालघाट में “जन-संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सीधे सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।
जन-संवाद से पूर्व प्रांतीय व्यापार मंडल बेतालघाट द्वारा कुमाऊनी रीति-रिवाज से SSP नैनीताल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। SSP ने बेतालघाट की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए इसे प्रकृति का नायाब तोहफा बताया।
जन-संवाद के दौरान SSP नैनीताल के सरल व मित्रवत व्यवहार से प्रभावित होकर फरियादियों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। SSP ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।
प्रमुख निर्देश व निर्णय:
✔️ जुआ खेलने की शिकायत पर थानाध्यक्ष बेतालघाट को जुआ संचालकों व संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।
✔️ पुलिस चौकी व स्टाफ बढ़ाने के सुझाव पर SP क्राइम, SP दूरसंचार व CO भवाली को सर्वे कर अस्थायी चौकी की स्थापना तथा भविष्य में स्थायी चौकी का आश्वासन।
✔️ फायर स्टेशन की कमी को देखते हुए थाने के पास भूमि चयन कर मिनी फायर स्टेशन हेतु प्रस्ताव भेजने के निर्देश।
✔️ स्कूली बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत प्रातः 08 से 10 बजे एवं सायं 03 से 05 बजे तक भारी वाहनों/डंपरों के बाजार में प्रवेश पर प्रतिबंध।
✔️ नियम उल्लंघन पर वाहन सीज की कार्रवाई तथा आमजन से ऐसे वाहनों की फोटो पुलिस को भेजने की अपील।
SSP नैनीताल ने स्पष्ट कहा कि “अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हमारी प्राथमिकता है।”
थाना निरीक्षण व कर्मचारियों का सम्मेलन
जन-संवाद के उपरांत SSP नैनीताल ने थाना बेतालघाट का निरीक्षण कर कार्यालय, CCTNS कक्ष व भोजनालय का जायजा लिया और कमियां सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं का समाधान किया।
बाजार भ्रमण व लोकल फॉर वोकल
भ्रमण के दौरान SSP नैनीताल ने बेतालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। स्थानीय बाजार का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देते हुए SSP ने स्थानीय उत्पाद—मडुवा, ऑर्गेनिक मसाले आदि क्रय कर किसानों व काश्तकारों का मनोबल बढ़ाया।
जन-संवाद कार्यक्रम में SP नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, SP दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सहित पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, व्यापार मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मीडिया सेल
नैनीताल पुलिस






