*ADG डॉ0 वी. मुरुगेशन ने नैनीताल-उधम सिंह नगर के पुलिस कप्तान संग की अपराध समीक्षा* *सख्त अल्टीमेटम: महिला अपराध, NDPS और गुमशुदगी में लापरवाही नहीं—कैंची धाम ट्रैफिक भी रहे दुरुस्त*

*ADG डॉ0 वी. मुरुगेशन ने नैनीताल-उधम सिंह नगर के पुलिस कप्तान संग की अपराध समीक्षा*

*सख्त अल्टीमेटम: महिला अपराध, NDPS और गुमशुदगी में लापरवाही नहीं—कैंची धाम ट्रैफिक भी रहे दुरुस्त*

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी में आज अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के पुलिस अधिकारियों के साथ गहन मंथन किया। बैठक में साफ संदेश दिया गया—लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  वन्य प्राणी सप्ताह में विद्यार्थियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ, पीएनजी कॉलेज में कार्यशाला आयोजित।

🔍 एडीजी ने विशेष अपराधों, लंबित विवेचनाओं, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और विभागीय कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की और कई अहम निर्देश जारी किए।

👉 स्पष्ट निर्देश:
▪️ सभी शिकायतों और विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण
▪️ थानों का नियमित निरीक्षण और लंबित माल का सत्यापन
▪️ e-Sakshya, NATGrid जैसे पोर्टल्स पर तुरंत डेटा अपडेट
▪️ CM हेल्पलाइन शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान

यह भी पढ़ें 👉  डीएम के सामने खुली रामनगर की समस्याओं की ‘पोटली’, 30 से ज्यादा फरियादियों ने रखी शिकायतें; पर्यटन सीजन पर भी मंथन।

⚠️ 4 बड़े फोकस एरिया तय:

👩‍⚖️ महिला अपराध:
60 दिन में विवेचना पूरी न होने पर जताई नाराजगी, प्राथमिकता से निस्तारण के आदेश

💉 ड्रग्स और NDPS:
बड़े तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट, संपत्ति जब्ती की कार्रवाई तेज करने के निर्देश

🔎 गुमशुदा व्यक्ति:
खासकर नाबालिगों की 100% बरामदगी के लिए अभियान चलाने के आदेश

🧬 अज्ञात शवों की पहचान:
तकनीक और प्रचार के जरिए शिनाख्त तेज करने के निर्देश

यह भी पढ़ें 👉  जनता को दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी राहत, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

⚡ बैठक के अंत में एडीजी ने दो टूक कहा—
“काम में ढिलाई करने वालों की अब जवाबदेही तय होगी।”

👮‍♂️ बैठक में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

👉 साफ है कि अब उत्तराखंड पुलिस अपराध पर जीरो टॉलरेंस मोड में नजर आ रही है।