*SSP नैनीताल के “ऑपरेशन रोमियो” की गिरफ्त में आये 147 मनचले और हुड़दंगी कसा शिकंजा*

ख़बर शेयर करें -

*SSP नैनीताल के “ऑपरेशन रोमियो” की गिरफ्त में आये 147 मनचले और हुड़दंगी कसा शिकंजा*

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, *एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा हल्द्वानी शहर में *”ऑपरेशन रोमियो”* अभियान चलाया गया है।
*महिला सुरक्षा के दृष्टिगत* लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, नैनीताल पुलिस जनपद में सख्त कार्यवाही की है। इस अभियान का *उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना* है।

यह भी पढ़ें 👉  गले में सांप डालना पड़ा भारी, सर्पदंश से युवक की मौत।

 

 

 

दिनांक 06.01.2025 को सायंकाल 08:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक हल्द्वानी शहर मुखानी क्षेत्र एवं रामनगर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में *ताबड़तोड़ चैकिंग और छापेमारी* की गई।

 

 

*मुखानी क्षेत्रान्तर्गत सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी एवं रामनगर में भूपेंद्र सिंह भंडारी सीओ रामनगर के नेतृत्व में* राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, अरुण सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर व थानाध्यक्ष मुखानी श्री विजय मेहता, रोहिताश सागर SSI हल्द्वानी, व0उ0नि0 प्रथम मौ0 यूनुस, व0उ0नि0 द्वितीय मनोज नयाल आदि गठित *पुलिस टीमों ने मिलकर* *”ऑपरेशन रोमियो”* अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा की सराहना, समाज में समावेशी सोच को बढ़ावा देने का आह्वान।

 

 

इस दौरान पुलिस ने *सार्वजनिक स्थानों* पर *शराब पीकर हुड़दंग करने वाले और बिना कारण मोटरसाइकिल से हो-हल्ला करने वाले* मुखानी क्षेत्र में कुल- 62 व्यक्तियों तथा रामनगर में 85 व्यक्तियों के *कुल 147 व्यक्तियों को गिरफ्तार* किया।

यह भी पढ़ें 👉  "मकान से चोरी कर रही युवती रंगे हाथ पकड़ी गई, भीड़ ने पुलिस को सौंपा, दो साथी फरार"

 

 

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का *चिकित्सकीय परीक्षण* कराकर उनके विरुद्ध *81 पुलिस एक्ट* के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई। इसके साथ ही, *भविष्य में ऐसा कोई कृत्य न करने की सख्त हिदायत* दी गई और उन्हें परामर्श के बाद उनके *परिजनों के सुपुर्द किया* गया।