*SSP नैनीताल मीणा का कड़ा ऐक्शन* *उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहन धौंस जमाना पड़ा भारी* *काठगोदाम पुलिस गिरफ्तार कर किया भंडाफोड़*
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
*नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
*फर्जी उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी धारण करने वाले को काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार कर किया बेनकाब*
दिनांक 05.01.2025 को थाना काठगोदाम में *एक व्यक्ति द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी धारण कर एक घर में घुसने का मामला* सामने आया, *जिसमें उसने घर के मालिक और उनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।*
*घटना का विवरण-*
कैलाश चन्द्र पाण्डे, निवासी कृष्णा बिहार कालोनी, काठगोदाम ने शिकायत दी कि *एक व्यक्ति पिछले एक वर्ष से उनके मकान में रात के समय आता-जाता* रहा है। 05.01.2025 को *उसी व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर उनके घर में घुसने का प्रयास* किया और *मना करने पर वादी, उसकी पत्नी व पड़ौसी के साथ गाली गलौच, बदतमीजी और जान से मारने की धमकी* दी।
*जांच और गिरफ्तारी-*
*एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा मामले का संज्ञान* लेते हुए संबंधित अधिकारियों को *त्वरित कार्यवाही व गिरफ्तारी* हेतु निर्देशित किया गया।
*मामले में प्रकाश चंद्र एसपी हल्द्वानी, नितिन लोहनी पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में।
*थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट के नेतृत्व में उ0नि0 कृपाल सिह* दौराने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर पूछताछ में पता चला कि *आरोपी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कांस्टेबल की वर्दी धारण* की थी, और वर्दी का रौब दिखाने लगा। *आरोपी का नाम संजय कुमार पुत्र कली राम निवासी मायापुर, रूपपुर, मिर्जापुर, सहारनपुर उ0प्र0 का निवासी* है।
काठगोदाम पुलिस द्वारा फर्जी पुलिस से उसके पुलिस प्रशिक्षण स्थल, प्रशिक्षण अवधि, वर्तमान पोस्टिंग आदि की जानकारी ली गई तो *संजय कुमार के हाथ पांव फूल गए और हाथ जोड़कर माफी* मांगने लगा।
*संजय कुमार ने पुलिस से संबंधित जानकारी मांगने पर अपने झूठे दावों को स्वीकार किया और बताया कि वह एक एजेंसी में काम करता है।*
जांच में यह भी पता चला कि *आरोपी के पास जो वर्दी और परिचय पत्र था, वह पूरी तरह से फर्जी* था।
*मिर्जापुर थानाध्यक्ष से संपर्क करने पर यह पुष्टि हुई कि संजय कुमार का पुलिस से कोई संबंध नहीं है।*
*संजय कुमार के खिलाफ कूटरचित वर्दी* और पहचान पत्र रखने, पुलिस के नाम पर धोखाधड़ी करने, और धमकी देने के आरोप में *गिरफ्तार कर* थाना काठगोदाम में FIR NO- 04/2025 धारा- 204/319(2)/336(3)/351(2)/352 BNS पंजीकृत किया गया।
*पुलिस टीम-*
1- थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक सिंह बिष्ट
2- SI कृपाल सिंह
3- HC प्रताप गढ़िया
4- HC श्याम सिंह राणा









