हरिद्वार में हुए जहरीली शराब कांड प्रकरण में एसएसपी उधमसिंहनगर एक्शन में, अधीनस्थों को दिए सख्त दिशा निर्देश।

उधम सिंह राठौर प्रधान संपादक 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर महोदय द्वारा हरिद्वार में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए दिनांक 10/09/2022 की देर रात्रि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारियों, समस्त थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निम्न दिशानिर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला आकस्मिक निरीक्षण अभियान, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे।

 

1- कल प्रातः से ही सभी थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की धरपकड़ करेंगे और अवैध शराब की भट्टियां व लहन को नष्ट कर अवैध शराब के कारोबारियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

 

2- यदि किसी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के प्रकरण सामने आते हैं तो संबंधित बीट प्रभारी, चौकी इंचार्ज व थाना प्रभारी का उत्तदायित्व तय कर कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

3- अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट व गुंडा एक्ट के तहत अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

4- उपर्युक्त सभी कार्यवाहियां जनपद के समस्त पुलिस पुलिस अधीक्षकों व क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में की जाएगी।

 

*यह अभियान प्रत्येक दिन प्रातः से एवं लगातार जारी रहेगा।*

*मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस*

kj
tara