चारधाम यात्रा को लेकर सख्त तैयारी—मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश, सुरक्षा से स्वास्थ्य तक हर व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश।

चारधाम यात्रा को लेकर सख्त तैयारी—मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश, सुरक्षा से स्वास्थ्य तक हर व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश।
ख़बर शेयर करें -

चारधाम यात्रा को लेकर सख्त तैयारी—मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश, सुरक्षा से स्वास्थ्य तक हर व्यवस्था दुरुस्त करने का आदेश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। चारधाम यात्रा 2026 को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए मुख्य सचिव ने बुधवार को सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सभी संबंधित विभागों को अपने स्तर पर पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग को जाम और स्लाइडिंग जोन चिन्हित कर वहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। साथ ही ट्रैफिक जाम से बचाव के लिए बड़े होल्डिंग एरिया विकसित करने, जहां यात्रियों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था हो, पर जोर दिया गया। यात्रियों को मौसम, ट्रैफिक और अन्य जरूरी सूचनाएं वॉकी-टॉकी, SMS और व्हाट्सएप के माध्यम से देने के निर्देश भी दिए गए। यात्रा पंजीकरण के दौरान ‘सचेत ऐप’ डाउनलोड अनिवार्य करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  जुगमंदर हॉल का लोकार्पण, पार्कों और विकास योजनाओं की सौगात—1400 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर तेज रफ्तार।

आपदा प्रबंधन के तहत अलर्ट मैकेनिज्म को मजबूत करने और आपात स्थिति में हेली सेवाओं से रेस्क्यू की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पर्यटन विभाग को यात्रा मार्गों पर सार्वजनिक सुविधाएं विकसित करने, साइनज लगाने और बेसिक अमेनिटीज बढ़ाने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को केदारनाथ और बद्रीनाथ में 15-15 दिन के रोटेशन पर डॉक्टर तैनात करने, 60 वर्ष से अधिक श्रद्धालुओं की अनिवार्य स्वास्थ्य जांच और विभिन्न स्थानों पर स्क्रीनिंग पॉइंट स्थापित करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: नैनीताल में अपराधियों पर सख्त वार।

राष्ट्रीय राजमार्ग, सीमा सड़क संगठन और लोक निर्माण विभाग को यात्रा शुरू होने से पहले सभी मार्गों की मरम्मत पूरी करने, डेंजर और स्लाइडिंग जोन पर विशेष ध्यान देने और मशीनरी तैनात रखने के निर्देश दिए गए।

विद्युत विभाग को बद्रीनाथ में लो-वोल्टेज समस्या दूर करने और चारों धामों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया, जबकि केदारनाथ में वैकल्पिक व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। पेयजल आपूर्ति, जीएमवीएन की व्यवस्थाएं और नागरिक उड्डयन विभाग को हेली सेवा की SOP जल्द जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पद बड़ा, पर सादगी उससे भी बड़ी: SSP मंजुनाथ टीसी ने सड़क किनारे पिया गन्ने का जूस।

इसके अलावा परिवहन विभाग को वाहनों के फिटनेस, ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड समय पर जारी करने तथा आपूर्ति विभाग को गैस, पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव, सचिव, जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

👉 साफ संदेश: इस बार चारधाम यात्रा में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं—सरकार ने हर स्तर पर तैयारियों को लेकर सख्त रुख अपनाया है।