लालकुआँ में फेरी, रेढ़ी वालों का हुआ सत्यापन, CSC सेंटरों पर भी औचक निरीक्षण।

लालकुआँ में फेरी, रेढ़ी वालों का हुआ सत्यापन, CSC सेंटरों पर भी औचक निरीक्षण।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक


लालकुआँ, 28 अप्रैल 2025

तहसील लालकुआँ क्षेत्र में सोमवार को फेरी, रेढ़ी तथा टैक्सी चालकों का आधार व पहचान पत्र सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में फेरी, रेढ़ी व टैक्सी व्यवसाय से जुड़े सभी व्यक्तियों का सतत सत्यापन कार्यवाही नियमित रूप से जारी रखी जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे सघन अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच को भेजे, चार प्रतिष्ठानों को नोटिस।

साथ ही तहसील प्रशासन ने क्षेत्र के कॉमन सर्विस सेंटरों (CSC) का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर संचालकों को निर्देशित किया गया कि सेवाओं की रेट लिस्ट केंद्रों पर स्पष्ट रूप से चस्पा की जाए और सभी कार्य प्रामाणिक दस्तावेजों के आधार पर ही किए जाएं। प्रशासन ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी सेंटर द्वारा फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए जाते हैं या CSC ID का दुरुपयोग कर फर्जी अभिलेख अपलोड किए जाते हैं, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करते हुए नियमानुसार अभियोग दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  फल-सब्जी मंडियों में खाद्य हानि रोकने पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, राज्यों के बीच अनुभव साझा कर आधुनिक प्रबंधन व्यवस्था विकसित करने पर जोर।

इस अभियान में कुलदीप पाण्डे (तहसीलदार, लालकुआँ), राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार, राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव, राजस्व उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद तथा कांस्टेबल आनंद पुरी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून के उल्लंघन पर धामी सरकार की सख्ती, नैनीताल में सात मामलों में 1.822 हेक्टेयर भूमि सरकारी खाते में दर्ज।

प्रशासन की इस कार्यवाही से क्षेत्र में पारदर्शिता एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में एक सशक्त संदेश गया है।