कमान संभालते ही एक्शन मोड में SSP अर्पण यदुवंशी, देर रात तक चली बैठक; थानों से लेकर पुलिस मैस तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

कमान संभालते ही एक्शन मोड में SSP अर्पण यदुवंशी, देर रात तक चली बैठक; थानों से लेकर पुलिस मैस तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस की कमान संभालते ही नवागत एसएसपी अर्पण यदुवंशी एक्शन मोड में नजर आए। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने देर रात तक जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों और विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक कर पुलिसिंग का पूरा खाका समझा। बैठक में उनका फोकस साफ नजर आया—अनुशासन से कोई समझौता नहीं, जनता की शिकायतों पर लापरवाही नहीं और पुलिसकर्मियों की समस्याओं की अनदेखी नहीं।

 

 

 

एसएसपी ने परिचयात्मक एवं समीक्षा बैठक में सबसे पहले अधिकारियों से उनके कार्यक्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, संवेदनशील इलाकों, कानून व्यवस्था की चुनौतियों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि नैनीताल जैसे पर्यटन जनपद में पुलिस की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। यहां आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के साथ पुलिस का व्यवहार शालीन, संवेदनशील और सहयोगात्मक होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क खोदकर छोड़ी, मरम्मत के नाम पर सिर्फ आश्वासन! कमिश्नर तक पहुंचा मामला।

 

 

 

कप्तान का दो टूक संदेश—अनुशासन भी जरूरी, अधीनस्थों का सम्मान भी।

बैठक में एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने पुलिस विभाग में अनुशासन को सर्वोपरि बताते हुए अधिकारियों को अपने अधीनस्थों के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपनी समस्या और बात रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए। किसी भी कर्मचारी को अपनी परेशानी बताने में झिझक नहीं होनी चाहिए। कार्मिकों की समस्याओं का अपने स्तर से हरसंभव समाधान किया जाएगा।

 

 

 

फरियादियों की शिकायतों पर नहीं चलेगी लापरवाही

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन ट्रैक-7 में नैनीताल पुलिस का प्रदेश में डंका… नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ प्रहार, दो दिन में बड़ी कार्यवाही।

एसएसपी ने थानों, चौकियों और पुलिस कार्यालयों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस की असली पहचान जनता के बीच उसके व्यवहार और कार्यशैली से बनती है। इसलिए जनता का विश्वास जीतना प्रत्येक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी है।

 

 

बैठक के बाद सीधे पुलिस मैस पहुंचे कप्तान, स्वच्छता की परखी हकीकत

बैठक समाप्त होने के बाद एसएसपी ने कोतवाली परिसर स्थित पुलिस मैस का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मैस में साफ-सफाई, स्वच्छता और रखरखाव की स्थिति देखी तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस निरीक्षण से उन्होंने यह संदेश भी दिया कि बेहतर पुलिसिंग केवल थानों में कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि पुलिसकर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं और विभागीय व्यवस्थाओं का बेहतर होना भी उतना ही जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  झनकईया मेले को CM धामी की बड़ी सौगात, दो स्थानों पर बनेंगे स्नान घाट, शारदा कॉरिडोर से होगा धार्मिक स्थलों का विकास।

 

 

एसएसपी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय, जवाबदेही और टीम भावना के साथ काम करने की हिदायत देते हुए कहा कि आने वाली चुनौतियों का सामना सभी मिलकर करेंगे। बैठक में एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, विभिन्न क्षेत्रों के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित जनपद के सभी थाना-चौकी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

 

 

कुल मिलाकर नए कप्तान की पहली समीक्षा बैठक ने उनकी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। जनता के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग, विभाग के भीतर अनुशासन, अधीनस्थों का मनोबल और जवाबदेही—आने वाले दिनों में नैनीताल पुलिस की कार्यशैली इन्हीं कसौटियों पर परखी जाएगी।