नैनीताल में नशे के खिलाफ अभियान तेज, चोरगलिया पुलिस ने दबोचे दो शराब तस्कर।
उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक
हल्द्वानी (3 जुलाई 2025):
जनपद नैनीताल में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस ने गुरुवार को अवैध कच्ची शराब के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 100 पाउच कच्ची शराब बरामद की है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा के निर्देशों के क्रम में की गई।
पहला मामला:
थानाध्यक्ष चोरगलिया राजेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रतापपुर मोड़ के पास पुलिया के किनारे चेकिंग के दौरान सूरज सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम डौराडाम, नजीमाबाद, थाना किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 50 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
इस मामले में थाना चोरगलिया में मु0अ0सं0 68/25, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
-
हे0का0 पुष्कर सिंह
-
का0 शैलेन्द्र सिंह
-
का0 अंकुश चन्याल
दूसरा मामला:
उसी दिन, चोरगलिया पुलिस टीम ने प्रतापपुर मोड़ से 200 मीटर हल्द्वानी की ओर जंगल की तरफ लखवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी ग्राम धौराडाम, नजीमाबाद, थाना किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर को प्लेटिना मोटरसाइकिल (UA06H-7877) से 50 पाउच कच्ची शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में मु0अ0सं0 67/25, धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
-
का0 उत्तम सिंह
-
का0 भारत भूषण
-
का0 राजेश सिंह
एसएसपी नैनीताल ने जनपद में नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से स्पष्ट है कि नशे के कारोबार पर सख्ती से नकेल कसी जा रही है।






