ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुआ हादसा, एक 27 वर्षीय युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत, कई लोग गंभीर रूप से घायल।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

लक्सर में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हादसा हुआ है. यहां ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक 27 वर्षीय युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। लक्सर: क्षेत्र में इन दिनों पेराई सत्र अपने चरम पर है. जिसके चलते भारी मात्रा में किसान अपने गन्ने को लेकर मिल की ओर तेजी से दौड़ रहे हैं. उनके गन्ने से भरे वाहन इतने ओवरलोडेड हैं की ये कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना की वजह बन सकते हैं. ऐसा ही एक मामला लक्सर क्षेत्र स्थित बुक्कनपुर गांव से सामने आया है. यहां गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक 27 वर्षीय युवती बेबी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

 

 

 

बुक्कनपुर गांव के पास हुआ हादसा: वहीं, इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं. आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद लक्सर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. जिसके बाद मौके पर पूछताछ की गई. पुलिस ने घायलों को लक्सर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहीं, कुछ घायलों को परिजनों ने लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  होटलों और गेस्ट हाउसों पर प्रशासन की सख्ती, अग्नि सुरक्षा में खामियां मिलने पर चालानी कार्रवाई।

 

 

 

इसके साथ ही एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है. साथ ही पुलिस ने युवती के शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया गया है. इस घटना के बाद से ही युवती और घायलों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रसगुल्ले के डिब्बे में छिपा था 'सफेद जहर', पुलिस ने खोला नशे के खेल का राज। मिठास के पर्दे में चल रहा था नशे का धंधा, ऑपरेशन प्रहार में तस्कर गिरफ्तार।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *