अधेड़ के द्वारा नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

काशीपुर – में एक अधेड़ के द्वारा नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश कर दिया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। काशीपुर के एक मोहल्ले के रहने वाले युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रोज उसकी नाबालिग पुत्री अपनी बुआ के घर जा रही थी कि तभी रास्ते में मोहल्ला के रहने वाले और झाड़फूंक करने वाले अधेड़ हाजी तांत्रिक ने उनकी नाबलिग पुत्री को अपने घर मे खींच लिया तथा उसका हाथ मुंह बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  122 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, SOTF और किच्छा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

 

जिसके बाद पीड़ित बच्ची के शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे दो युवकों ने पीड़िता को उक्त अधेड़ के चंगुल से छुड़ाया। घटना के बाद डरी सहमी पीड़ित बच्ची ने घर पहुंचकर सारी घटना परिजनों को बताई। जिसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 3/4 पॉक्सो सहित आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से न्यायालय ने आरोपी अधेड़ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ट्रक दौड़ाना पड़ा भारी, काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई—चालक गिरफ्तार, वाहन सीज।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *