रामनगर में चोरी के आरोप में अभियुक्त की गिरफ्तारी, दो सिलेंडर बरामद।

रामनगर में चोरी के आरोप में अभियुक्त की गिरफ्तारी, दो सिलेंडर बरामद।
ख़बर शेयर करें -

रामनगर में चोरी के आरोप में अभियुक्त की गिरफ्तारी, दो सिलेंडर बरामद।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर: थाना हाजा में वादी रमेश चन्द्र पुत्र प्रताप राम निवासी जोगीपुरा, रामनगर, नैनीताल ने 10.09.24 की रात्री को अज्ञात चोर द्वारा अपने घर से दो सिलेंडर, गेहूँ, पीतल की पराते और 6000 रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर थाना हाजा पर मुकदमा संख्या 279/24 धारा 305(ए) बीएनएस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के निर्देश पर, क्षेत्राधिकारी महोदय के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में अभियुक्त की तलाश की गई। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दीपक प्रकाश पुत्र अमन प्रकाश निवासी जोगीपुरा, रामनगर, नैनीताल (उम्र 30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के दो सिलेंडर बरामद हुए हैं, जिसके चलते मुकदमे में धारा 317(2) की वृद्धि की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र चेतना का संवाहक: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


ख़बर शेयर करें -