शादी में रोटी की मांग पर हुआ हमला: हलवाई को गरम तेल से झुलसा, बारात में अफरा-तफरी; पुलिस मामले की जाँच में जूटी।”

ख़बर शेयर करें -

शादी में रोटी की मांग पर हुआ हमला: हलवाई को गरम तेल से झुलसा, बारात में अफरा-तफरी; पुलिस मामले की जाँच में जूटी”

 

 उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

 

जिले के मूसाझाग कस्बे में बुधवार रात शादी में गर्म रोटी न मिलने से नाराज बारातियों ने हलवाई पर गर्म तेल डाल दिया। इससे हलवाई गम्भीर रूप से झुलस गया। झुलसे हलवाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हलवाई पर गर्म तेल डालने के मामले में मूसाझाग थाने में तहरीर भी दी गई है, पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली पुलिस ने रेट्रो साइलेंसर लगी बुलेट बाइक को किया सीज।

 

 

कस्बा मूसाझाग के रहने वाले पन्नालाल की बेटी की बारात बुधवार रात कासगंज जिले के थाना सोरों क्षेत्र के लहरा गांव से आई थी। बारात की सभी रस्म पूरी होने के बाद बारात के कुछ लोग खाना खाने गए। इस दौरान हलवाई राजेश से गरम रोटी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की बारातियों ने हलवाई राजेश पर गर्म तेल डाल दिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। हलवाई राजेश पर गर्म तेल डालने की घटना से बारात में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गर्म तेल डालने वालों में बारात में शामिल दूल्हे का चाचा समेत कई बाराती बताये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दोस्त से मिलने के बाद लापता किशोर का शव नहर में मिला, पुलिस ने शुरू की जांच।

 

 

हलवाई पक्ष का आरोप है कि रात को 12:00 बजे के बाद तंदूर बंद हो गया था। इसके बाद इन लोगों ने गरम रोटी मांगी थी। गरम रोटी देने से मना करने पर इन लोगों ने हलवाई राजेश निवासी गांव गिधौल पर गर्म तेल डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। हलवाई राजेश पर गर्म तेल डालने के लिए लेकर लड़की पक्ष ने भी बारातियों से नाराजगी जाहिर की। विवाद ना बड़े इसको लेकर बाराती जल्दी विदा कर चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  सीसीटीवी तोड़कर पर्स और सामान की चोरी, रामनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

 

 

मामले में मूसाझाग थाना पुलिस ने गुरुवार को बताया हलवाई के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिहलाल हलवाई की हालत सामान्य बताई जा रही है।