ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर दो मजदूरों की हुई मौत जबकि तीन मजदूर हुये घायल।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपुर कारखाना क्षेत्र के बभनौली गांव स्थित ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से शनिवार को उसके नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  घटना के बाद से हर और अफरा-तफरी मच गई। चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगीं।

पुलिस ने बताया कि भट्ठे से ईंट निकालने के दौरान दीवार कमजोर होने से धसक गई। हादसे में प्रभावित सभी लोग छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले हैं। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व भी पहुंच गए हैं।शनिवार सुबह करीब 10 बजे भट्ठे में आग लगने के बाद मजदूर एक तरफ से ईंटें निकालने का काम कर रहे थे। एक ओर की ईंट निकलने के बाद सपोर्ट हटने के कारण दूसरे तरफ की दीवार गिर गई। इसकी चपेट में बिलासपुर जनपद के भिलोनी गांव निवासी हरिनाथा (40), उसी जनपद के बभनौली के रहने वाले छोटू (25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हरदोई में शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, कई जगह हाउस अरेस्ट।

 

 

 

वहीं सीमा, जमोत्री, सरोजनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीमा और जमोत्री के पैर की हड्डी टूट गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *