जनशक्ति सोसाइटी का मुख्य डायरेक्टर गिरफ्तार, साथियों के साथ मिलकर हड़पे 17 करोड़ 72 लाख, उत्तरकाशी के करीब 6 हजार लोगों का लगा चूना।

ख़बर शेयर करें -

जनशक्ति सोसाइटी का मुख्य डायरेक्टर गिरफ्तार, साथियों के साथ मिलकर हड़पे 17 करोड़ 72 लाख, उत्तरकाशी के करीब 6 हजार लोगों का लगा चूना।

 

 

अमित नोटियाल – सवांददाता

उत्तरकाशी

जनशक्ति मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी के मुख्य डायरेक्टर नवीन देशवाल को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि नवीन देशवाल ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर जनशक्ति मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर जनता के करोड़ों रुपए हड़प लिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन का काला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

 

 

 

मैच्योरिटी के समय रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ितों ने कंपनी के खिलाफ उत्तरकाशी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। तभी से पुलिस मामले में जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने में लगी है। उत्तरकाशी के एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि मामले में नामजद चार आरोपी पहले गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई।

 

 

 

दो नामजद आरोपियों की मौत हो चुकी है। मुख्य आरोपी नवीन देशवाल जो मूल रूप से पौड़ी का रहने वाला है वह लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए कई राज्यों में छिपता रहा। कड़ी सुरागसी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी ने जनता के करीब 17 करोड़ 72 लख रुपए हड़प रखे हैं।