“स्वेच्छा से स्वच्छता” अभियान में उतरे मुख्यमंत्री, खुद संभाली झाड़ू — दिया बड़ा संदेश।

“स्वेच्छा से स्वच्छता” अभियान में उतरे मुख्यमंत्री, खुद संभाली झाड़ू — दिया बड़ा संदेश।
ख़बर शेयर करें -

“स्वेच्छा से स्वच्छता” अभियान में उतरे मुख्यमंत्री, खुद संभाली झाड़ू — दिया बड़ा संदेश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को बल्लूपुर चौक पर नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में भाग लेकर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं सफाई अभियान में हिस्सा लेते हुए लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  क्रॉप कटिंग प्रयोग बना बीमा क्लेम का आधार, किसानों को मिला जागरूकता का संदेश।

नगर निगम, देहरादून द्वारा 7 से 13 अप्रैल 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाना रहा। अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में सफाई, कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा और हर नागरिक को अपने घर, मोहल्ले और शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी स्वयं निभानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, 244 संदिग्धों का सत्यापन, 126 वाहनों पर कार्रवाई।

उन्होंने नगर निगम के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनसहभागिता आधारित अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं और इन्हें नियमित रूप से चलाया जाना चाहिए, ताकि स्वच्छता के प्रति जागरूकता बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी से राष्ट्रीय खेलों का आगाज़: मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का किया शुभारंभ।

इस अवसर पर गणेश जोशी, खजान दास, महेन्द्र भट्ट, मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक सविता कपूर, अजेय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।