“स्पेयर पार्ट्स शॉप में भयंकर आग, फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत”

“स्पेयर पार्ट्स शॉप में भयंकर आग, फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत”

“स्पेयर पार्ट्स शॉप में भयंकर आग, फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रुड़की में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। BSM Degree College के पास स्थित एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
आग की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और हर कोई हालात पर नजर बनाए रहा।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट पर पहुंचे कप्तान, ग्राउंड जीरो पर संभाली कमान, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने बुलेट बाइक से चौराहों एवं डायवर्जन प्वाइंट्स का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश, श्रद्धालुओं की भारी आमद के बीच ट्रैफिक प्लान पर लिया बड़ा फैसला—कल 6 घंटे ONE-WAY रहेगा ट्रैफिक, वापसी करने वालों को मिलेगी प्राथमिकता।

 

 

 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दुकान के अंदर से उठते घने धुएं और तेज लपटों को देखकर आग की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  भारी ट्रैफिक के बीच SSP मंजूनाथ ने संभाली कमान, डायवर्जन प्लान से नैनीताल-कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था दुरुस्त।

 

 

आग पर काबू पाने के लिए फायर कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शटर तोड़कर टीम अंदर पहुंची, जहां इंजन ऑयल और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई और विकराल रूप ले लिया।

 

 

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही रुड़की के Vinay Vishal Hospital में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। लगातार दूसरे दिन आग लगने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में दहशत और चिंता का माहौल बना दिया है।
फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।