जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने आज काशीपुर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का स्थलीय किया निरीक्षण।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर प्रधान सम्पादक 

काशीपुर 19 जून 2022 जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने आज काशीपुर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते कार्यों को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होने फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि बरसात में जल भराव की स्थिति न बने। उन्होने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि फ्लाईओवर के आस-पास एकत्रित हुए जल के निकासी की शीघ्र व्यवस्था करें ताकि एकत्रित हुए गन्दे पानी से किसी भी प्रकार का कोई संक्रमण न फैल सके। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि यादि कार्यदायी संस्था एक सप्ताह में एकत्रित हुए गन्दे पानी की निकासी नही की जाती है तो कार्यदायी संस्था के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल मे लाई जाये।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व वानिकी दिवस पर रिगोरा चौकी से संरक्षण का संदेश, स्वच्छता व वन्यजीव सुरक्षा पर जोर 🌱

 

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि चैक पर स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के आस-पास फड़-ठेली आदि को तत्काल हटाना सुनिश्चित करें। उन्होने नगर आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि शहर में गंदगी फैलाने वालों को चिन्हित कर उनपे वैधानिक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें एवं शहर को साफ व स्वच्छ रखने के लिए हर आवश्यक कार्यवाही की जाये। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने तहसील, एएसपी कार्यालय व पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

 

उन्होने तहसील का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रख रखाव की भी जांच की। उन्होने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि तहसील व उपजिलाधिकारी कार्यालयों पत्रावलियों का रख-रखाव बेहरत ढंग से करें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यकतानुसार प्रस्ताव बना कर प्रस्तुत करें ताकि कार्यालय, पार्किंग एवं काार्मिकों के लिए आवास की समस्याओं का निस्तारण शीघ्रता से किया जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र, एएसपी चन्द्रमोहन, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, नगर आयुक्त विवेक राय आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *