महिला एकता मंच द्वारा पर्वतीय सभा लखनपुर में किशोरी जेंडर प्रशिक्षण कार्यशाला का किया आयोजन।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

महिला एकता मंच द्वारा पर्वतीय सभा लखनपुर में किशोरी जेंडर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 14 वर्ष से अधिक की उम्र वाली 50 से अधिक किशोरियों ने भागीदारी की। कार्यशाला में प्रतिभाग कर रही किशोरियों ने कहा कि जन्म के साथ ही हम लड़कियों के साथ भेदभाव शुरू हो जाता है। शिक्षा खानपान संपत्ति के अधिकार से लेकरकर हर क्षेत्र में हम लड़कियों के साथ भेदभाव किया जाता है।किशोरियों को प्रशिक्षण देने के लिए दिल्ली से कार्यशाला में पहुंची सीमा सैनी ने कहा कि आज के इस आधुनिक युग में लड़कियां किसी भी मामले में लड़कों से कम नहीं है। प्रकृति ने महिला और पुरुष में भेद किया है परंतु हमारे समाज ने इस भेद को भेदभाव में तब्दील कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  किसान इंटर कॉलेज पीरूमदारा में मनाया गया संविधान दिवस, विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की दी जानकारी।

 

उन्होंने कहा कि लड़कियों के साथ केवल परिवारों में ही भेदभाव नहीं होता है बल्कि नौकरियों तथा राजनीति में भी लड़कियों के साथ भेदभाव किया जाता है। महिला एकता मंच की संयोजिका ललिता रावत ने कहा कि संविधान में लड़कियों एवं महिलाओं को बराबरी का अधिकार हासिल है परंतु आज भी देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले काफी कम है। पंचायती राज में चुनकर पहुंची महिलाओं के कामकाज को भी उनके पति चला रहे हैं। प्रधान पति जैसे शब्द शासन प्रशासन में स्वीकार्य हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कमान संभालते ही एक्शन मोड में SSP अर्पण यदुवंशी, देर रात तक चली बैठक; थानों से लेकर पुलिस मैस तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

 

कार्यशाला में किशोरियों के ग्रुप बनाकर उनसे चार्ट पेपर के माध्यम से लड़का और लड़कियों के भेदभाव के बारे में प्रश्न पूछा गये जिस पर किशोरियों ने कहा कि जब परिवार में बेटी पैदा होते हैं तो खुशियां मनाई जाती हैं सब लोग एकत्र होते हैं और जब बेटी पैदा होती है तो इस तरह के आयोजन देखने को नहीं मिलते हैं। बेटों को पढ़ाने पर जोर दिया जाता है और लड़कियों को घर के कामों में लगा दिया जाता है। कार्यशाला में शार्ट फिल्म जूस दिखाकर उस पर भी चर्चा आयोजित की गई। साइंस फॉर सोसाइटी की ऊषा पटवाल ने कहा कि महिला और पुरुष के बीच में जो समाजिक राजनीतिक व आर्थिक भेदभाव पैदा कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का सख्त रुख, गैरहाजिर सफाई कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश, निजी अमीनों को भी चेतावनी।

महिला एकता मंच द्वारा पर्वतीय सभा लखनपुर में किशोरी जेंडर प्रशिक्षण कार्यशाला का किया आयोजन।

उसको समाप्त किया जा सकता है इसके लिए हम महिलाओं एवं लड़कियों को जागरुक होकर काम करने की जरूरत है।कौशल्या ने कहा कि भविष्य में भी किशोरियों एवं महिलाओं को जागरूक करने के लिए इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन जारी रहेगा।