घर से लापता हुए दो बच्चों के शव नदी में हुए बरामद, सूचना पर पहुंची पुलिस।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

बहराइच जिले के बोंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौंरी स्थित घाघरा नदी के कछार में दो मासूम बच्चों के शव घाघरा नदी में बरामद हुए हैं। शव मिलने की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौरी गांव निवासी लव (7) पुत्र रिंकू व श्याम जी (8)पुत्र चिन्टू मंगलवार दोपहर 3:00 बजे से घर से निकल गए थे। परिजनों के मुताबिक बच्चे बिना घर पर बताएं घर से घूमने के लिए निकले थे।

यह भी पढ़ें 👉  वनकर्मी पर मारपीट का आरोप, भतीजे ने खोला मोर्चा! चौकी की छत पर चढ़ा युवक, आत्मदाह की धमकी से पुलिस के उड़े होश।

 

देर शाम जब दोनों बच्चे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई एवं बच्चों को ढूंढने में जुट गए। परिजनों के काफी तलाशने के बाद जब बच्चे नहीं मिले तो थक हार कर घर लौट आए। इसके बाद बुधवार की सुबह ही तकरीबन 7:00 बजे ग्रामीणों की सूचना पर बच्चों के शव घाघरा नदी के कछार में पड़े हुए मिले।

यह भी पढ़ें 👉  जीरो टॉलरेंस नीति पर SSP NAINITAL बड़ा प्रहार, वायरल वीडियो का संज्ञान, महिला से अभद्रता और धमकी देने वाला गिरफ्तार

 

 

सूचना मिलने पर दोनों बच्चों के पिता घाघरा नदी के तट पर पहुंचे। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली पुलिस की कार्रवाई: 60 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *