सिर पर गोली लगने से युवक की मौत, शव के पास मिला देसी कट्टा और बाइक, पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल – सवाददाता

ऋषिकेश में कृष्णा नगर कॉलोनी के तिराहे पर गोली लगने से एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। मृतक के पास एक देसी कट्टा और बाइक बरामद हुई है। पुलिस मामले की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है। प्रथम दृष्टया पुलिस मामले को आत्महत्या बता रही है। कोतवाल खुशीराम पांडे ने बताया कि ठोडी के नीचे कट्टा रखकर गोली चलाई गई है। इस वजह से मामले को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। मगर पुलिस हत्या और दूसरे पहलू पर भी गौर कर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जेल नहीं, नई जिंदगी की पाठशाला! हल्द्वानी जेल में बदल रही महिला बंदियों की तकदीर।

 

 

मृतक की पहचान आधार कार्ड के अनुसार अनिल निवासी साधु पुरा जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। कोतवाल ने बताया कि मृतक ऋषिकेश में ही रहता था या बिजनौर से यहां पहुंचा है इस संबंध में बिजनौर पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ग्राउंड जीरो पर उतरें अधिकारी: मुख्यमंत्री धामी।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *