भारी बारिश के अलर्ट के बीच आदि कैलाश यात्रा पर रोक, 17 सितम्बर के बाद होगा फैसला।

ख़बर शेयर करें -

भारी बारिश के अलर्ट के बीच आदि कैलाश यात्रा पर रोक, 17 सितम्बर के बाद होगा फैसला।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पिथौरागढ़, 14 सितम्बर।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 13 से 17 सितम्बर तक उत्तराखण्ड में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, SSP का सख्त संदेश—शांति भंग करने वालों पर होगी कार्रवाई।

येलो अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने आदि कैलाश यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी है। अधिकारियों का कहना है कि पिथौरागढ़ जिले में यात्रा मार्ग के संवेदनशील हिस्सों पर भूस्खलन और चट्टान गिरने का खतरा बढ़ गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा पर अगला निर्णय 17 सितम्बर के बाद ही लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव  आनंद बर्धन द्वारा ₹65,916 करोड़ की प्राथमिकता क्षेत्र ऋण क्षमता का विमोचन

जिला प्रशासन ने बताया कि मौसम की स्थिति की समीक्षा के उपरान्त ही यात्रा दोबारा शुरू करने पर विचार किया जाएगा। सामान्यतः यात्रा का दूसरा चरण सितम्बर के मध्य अथवा अन्त तक प्रारम्भ होता है।

प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पूर्व मौसम की ताज़ा जानकारी और सड़क मार्ग की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें। साथ ही टूर ऑपरेटरों से भी अपील की गई है कि वे जिला प्रशासन से दिशा-निर्देश प्राप्त करने के बाद ही बुकिंग करें।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की पहचान और विकास पर फोकस—शिखर समागम में सीएम धामी का संबोधन