निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा विभिन्न ईडीसी अध्यक्षों, महिला स्वयं सहायता समूह, ढेला, एवं झिरना रेंज के स्टाफ के साथ बैठक की।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक 

आज दिनांक 26-08-2022 को निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा विभिन्न ईडीसी अध्यक्षों, महिला स्वयं सहायता समूह, ढेला, एवं झिरना रेंज के स्टाफ के साथ बैठक की गयी। निदेशक महोदय के द्वारा ढेला एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों में ईडीसी के माध्यम से मानव वन्यजीव संघर्ष कम करने हेतु बी हाइव फैन्सिंग के अध् विषय में विस्तार से अवगत कराया गया, उनके द्वारा बताया गया कि बी हाइट फैन्सिंग से न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों विशेषकर जंगली हाथियों से क्षति को कम किया जा सकेगा, इसके साथ ही शहद उत्पादन के माध्यम से ग्रामवासियों के आय के वैकल्पिक स्रोतों का सृजन हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान से जनता तक पहुंच रहा प्रशासन: मुख्यमंत्री धामी।

 

बैठक में उपस्थित देला, सांवल्दे पूरब, सांवल्दे पश्चिम, लालूपुर बासीटीला, देवीपुर बासीटीला तथा मनोरथपुर बासोटीला के ईडीसी अध्यक्षों द्वारा उक्त प्रस्ताव पर ईडीसी के माध्यम से कार्य करने पर सहमति व्यक्त की तथा अतिशीघ्र प्रस्ताव पारित कर उचित माध्यम से प्रेषित करने पर स्वीकृति व्यक्त की गयी। बैठक में डॉ. धीरज पाण्डेय, निदेशक, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, उपनिदेशक नीरज कुमार, संदीप गिरि, वनक्षेत्राधिकारी केला आनन्द बल्लभ सती, मदन रावत, सुखविन्दर सिंह, कमल सिंह, प्रेमबल्लभ जोशी, श्रीमती पुष्पण करगेती, श्रीमती राधिका फुलारा व श्रीमती पिंकी बिष्ट तथा अन्य उपस्थित रहे !

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल में 20-21 जुलाई को मूसलाधार बारिश का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *