होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने होटल सील किया, मालिक और प्रबंधक की तलाश जारी।

होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने होटल सील किया, मालिक और प्रबंधक की तलाश जारी।

होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने होटल सील किया, मालिक और प्रबंधक की तलाश जारी।

 

उधम सिंह राठौरप्रधान संपादक

 

वाराणसी के मलदहिया स्थित होटल रंजीत में पुलिस की छापेमारी के दौरान सेक्स रैकेट के संचालन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने होटल को सील कर दिया है, जबकि होटल के प्रबंधक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए हैं। युवतियों की काउंसलिंग कर उन्हें उनके परिवारों के हवाले कर दिया गया है, वहीं युवकों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। एसीपी चेतगंज गौरव कुमार, सिगरा थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा और चेतगंज थाना प्रभारी डॉक्टर आशीष कुमार मिश्रा की टीम ने होटल में छापा मारा। होटल के कुछ कमरों का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने पर आपत्तिजनक स्थिति में युवतियां और युवक पकड़े गए।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य प्रतिष्ठानों पर चला आकस्मिक निरीक्षण अभियान, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे।

 

 

सूत्रों के अनुसार, होटल भाजपा के एक नेता के रिश्तेदार का है। पुलिस अब होटल मालिक और प्रबंधक की तलाश कर रही है और सिगरा थाना अध्यक्ष को मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  “चोरी के सोने से गाड़ी खरीदने का था प्लान, पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया फेल”
kj
tara