जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रामनगर पहुँचे, करायी गई वीर नारियो व पूर्व सैनिकों की मीटिंग।

ख़बर शेयर करें -

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रामनगर पहुँचे, करायी गई वीर नारियो व पूर्व सैनिकों की मीटिंग।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी व पूर्व सैनिक कल्याण एवम् उत्थान समिति के पदाधिकारियों द्वारा वीर नारियों व पूर्व सैनिकों की बैठक करी गयी,आज़ दिनांक १६ मार्च २०२४ को नव नियुक्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल रमेश सिह अधिकारी हल्द्वानी से रामनगर पहुंचे, रामनगर सैनिक कल्याण एव उत्थान समिति के अध्यक्ष कुलवंत सिंह,उपाध्यक्ष दामोदर जोशी,ब्लॉक प्रतिनिधि चंद्र मोहन मनराल व सचिव भुवन सिंह डंगवाल द्वारा नव नियुक्त सैनिक कल्याण अधिकारी का जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  *नैनीताल की वादियों ने मोहा दिल, कैंची धाम में सुप्रसिद्ध विशाल मिश्रा ने बाबा के दर्शन कर की CM धामी और पुलिस की प्रशंसा*

 

 

 

 

मीटिंग में सचिव नायक भुवन सिंह डंगवाल द्वारा मीटिंग मे आये सभी वीर नारियो व पूर्व सैनिको से जानकारी लेते हेतु समस्याओं को पूछा गया,व सभी समस्याओ को अध्यक्ष कुलवंत सिंह रावत द्वारा सैनिक कल्याण अधिकारी को बताया गया,जिस पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा अपने माध्यम से प्रत्येक पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया,वही मीटिंग मे आये अन्य वीर नारियो व पूर्व सैनिकों द्वारा अपनी समस्याओं को सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल श्री रमेश सिंह अधिकारी के समक्ष रखा गया,जिसमें से कुछ समस्याओं का त्वरित ही निर्वारण कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में होटलों पर प्रशासन का जॉइंट ऑपरेशन, चिरईया रिसोर्ट में मिली भारी अनियमितताएं, कई जगह नोटिस और चालान।

 

 

 

पूर्व सैनिको के द्वारा कैंटीन मे होने वाली समस्या को देखते हुवे ेएक माँग पत्र जिला सैनिक कल्याण अधिकारी महोदय को प्रेषित कर अन्य विभागों मे भेजनें की कार्यवाही की गयी,सचिव भुवन सिंह डंगवाल द्वारा उपनल की कई रिक्त पदों पर सही समय से भर्तियां ना होने की बात को सबके समक्ष रखा गया जिस पर उचित कार्यवाही की माँग की,अध्यक्ष कुलवंत रावत व ब्लॉक प्रतिनिधि चंद्र मोहन मनराल द्वारा मिलन केंद्र की व स्पर्श मे हो रही पेंशन की दिक्क़तो को कर्नल रमेश सिंह अधिकारी के सामने रखा गया ,कर्नल रमेश सिंह अधिकारी द्वारा बताया गया पेंशन हेतु समस्याओ को जल्द दूर कर दिया जायेगा,जल्द ही आई कार्ड जैसी छोटी समस्या को ऑनलाइन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  डॉ. मंजुनाथ टीसी का सख्त एक्शन, “अपराध करोगे तो जेल जाओगे”* *100–150 CCTV खंगालकर शातिर चोर गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात बरामद नैनीताल पुलिस का बड़ा खुलासा*

 

 

 

जिला सैनिक अधिकारी द्वारा सी एस डी (कैंटीन)मे पहुंचे लोगो से वार्ता की व समस्याओ के बारे मे जानकारी ली,मीटिंग में उपाध्यक्ष दामोदर जोशी,ब्लॉक प्रतिनिधि सी एस मनराल,संगठन मंत्री भारत बंधु,सदस्य संगठन,भारत सिंह रावत (सेना मैडल),भगवत सिंह चौहान,बालम सिंह डंगवाल,मंगल सिंह रावत, हरेन्द्र सिंह बिष्ट,पूरन सिंह बिष्ट,चंद्र मोहन खाती,वीर नारी सावित्री देवी,गीता देवी आदि कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।