नशे के सौदागरों को पुलिस ने नशे की इंजेक्शनों के साथ किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

सुरेंद्र सैनी – सवांददाता

रामनगर नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद में चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत जिले के प्रत्येक थाने में लगातार सघन चेकिंग व नशे की तस्करी करने वाले तत्वों की धरपकड़ की जा रही है। पीरुमदारा चौकी प्रभारी राजेश जोशी द्वारा पुलिस टीम के साथ पीरुमदारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पीपलसाना तिराहे से 300 मीटर आगे ग्राम थारी को जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चेक किया गया। तो उसके कब्जे से 24 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किये गए।

यह भी पढ़ें 👉  सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल रवाना, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी।

 

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त आलोक चौहान पुत्र बाबू चौहान निवासी ग्राम पीपलसाना, पीरुमदारा, कोतवाली रामनगर,उम्र 26 वर्ष।अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कोतवाली रामनगर में मु0अ0स0-128/23 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया। जिसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष भी पेश किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार बना तस्करों के लिए आफत, कालाढूंगी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।

 

 

पुलिस टीम में
1-उप निरीक्षक राजेश जोशी चौकी प्रभारी पीरुमदारा।
2- हेड कांस्टेबल राजेश कुमार। 3-कांस्टेबल विपिन शर्मा। 4-कांस्टेबल भारत भूषण।


ख़बर शेयर करें -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *