राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा  देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ आरंभ।

राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा  देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ आरंभ।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पदाक

 

राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा उत्तराखंड सरकार एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद सहायतित देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत दिनाँक 11 मार्च 2024 से 23 मार्च 2024 तक (12 दिवसीय) उद्यमिता विकास कार्यक्रम आरंभ हुआ।

 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस कप्तान मंजुनाथ ने ग्राउंड जीरो से लिया बड़ा, पहले सुरक्षित वापसी, फिर पहाड़ की चढ़ाई, कल रविवार के लिए One Way ट्रैफिक प्लान, शाम 06 घंटे पहाड़ों की ओर ट्रैफिक बन्द, हल्द्वानी वापसी वाले पर्यटकों को पहली प्राथमिकता।

 

उद्यमिता विकास योजना के नोडल अधिकारी डॉक्टर श्रवण कुमार ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा 18 से 45 वर्ष के स्थानीयं युवाओं, महिलाओं व व्यवसायियों के पंजीकरण की प्रक्रिया प्रथम दिन ऑनलाइन माध्यम से पूर्ण कर ली गई है।

 

 

 

इस 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत उद्यमिता के क्षेत्र से सम्बंधित महत्वपूर्ण विषयों जैसे स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार के संसाधनों, व्यवसाय के पंजीकरण ,फंड की प्राप्ति, इनक्यूबेशन सहायता, टीम निर्माण और विकास, व्यवसायिक विशेषज्ञों से सलाह एवं मार्गदर्शन, हितधारकों का सहयोग, सब्सिडी, सरकारी योजनाओं एवं नीतियों की जानकारी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली/विपणन आदि के सम्बन्ध में विषय-विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी जयंती पर ड्राई डे में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार; 145 टेट्रा पैक-पाउच शराब बरामद।

 

 

 

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डा.विमल कुकरेती जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर ईडीपी का शुभारंभ किया, साथ ही नोडल अधिकारी डा.श्रवण कुमार व भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद से मास्टर ट्रेनर सुश्री खुशी नायक व सभी प्रतिभागियों को 12 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम में प्रतिभाग हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगली हाथियों के आतंक से कालागढ़ के किसान बेहाल, खेतों में घुसकर करीब छह बीघा गन्ने की फसल को रौंद डाला।

 

 

गरिमामय उपस्थिति डा.योगिता, डा. हेमन्त जोशी, डा. प्रवीण कुमार डोभाल, डा. सुनील कुमार, डा.ऋतु टम्टा, डा. धनंजय त्रिपाठी,डा.भरतपाल सिंह, डा. रणजीत कुमार, प्रदीप सिंह, हरीशचंद्र, अतुल बलूनी, शिवरतन सिंह, प्रीतम सिंह, धीरज चमोली,  गजेन्द्र सिंह,  सुनील कुमार ।