तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा हादसे में युवक की मौत, एक घायल।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

कानपुर के शुक्लागंज में कोतवाली गंगा घाट क्षेत्र में ओवरटेक करते समय डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवक डंपर की चपेट में आ गए। इस हादसे में शिक्षक की मौत हो गई, जबकि साथी शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, डंपर को मगरवारा पुलिस चौकी के पास पकड़ लिया गया है। बता दें कि यह हादसा कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर-तीन के अंतर्गत मरहला चौराहे के पास विद्युत सब स्टेशन के सामने हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन का काला खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल।

 

 

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मनसा खेड़ा कंचन नगर निवासी अभिषेक और गोपाल उन्नाव स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ाते है। गुरुवार सुबह दोनों बाइक से उन्नाव जा रहे थे। इसी दौरान मरहला चौराहे के विद्युत सबस्टेशन मोड़ के पास एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।सूचना पर मगरवारा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर डंपर को पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की खेप लेकर घूम रहे थे तस्कर, चेकिंग में खुला राज, अल्टो कार से चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार।

 

 

वहीं घायल को उपचार के लिए पुलिस ने एक निजी नर्सिंग होम भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *