ससुर ने नवविवाहिता से किया दुष्कर्म का प्रयास।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

मुरादाबाद- एक कलयुगी ससुर ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उसने अपनी पुत्रवधू के साथ अश्लीलता करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर कलयुगी ससुर ने उसे बुरी तरह मारपीट। जब पीड़िता ने अपने पति से इस मामले की शिकायत की तो पति ने भी उसे मारपीट कर बुरा तरह घायल कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन पीड़िता को अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  चेकिंग के दौरान खुला राज, स्कूटी सवार निकला स्मैक तस्कर।

वही उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। एस एस पी ने थाना कटघर पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कटघर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का निकाह पिछले साल जुलाई में बदायूं जिले के इस्लाम नगर थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। परिवार वालों ने अपनी हैसियत से कही बढ़कर दान दहेज दिया था, मगर ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं था। निकाह के कुछ दिनों बाद ही दहेज कम लाने के तने देना शुरू कर दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  पहचान छुपाकर संबंध बनाने के आरोप: पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश।

मामूली बातों पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। पीड़िता ने बताया कि ससुर भी उस पर बुरी नजर रखता है। उसने बताया कि ससुर उसे अकेला पा कर कमरे में आ गया, और बुरी नजर से उसे दबोच लिया। शोर मचाने पर सास भी कमरे में आ गयी। वही सास ने बदनामी के डर से उसे चुप रहने को कहा। लेकिन ससुर आए दिन इस तरह की हरकतें करने लगा। वही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *