वन विभाग ने हटाई अवैध धार्मिक संरचना, प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई।

ख़बर शेयर करें -

वन विभाग ने हटाई अवैध धार्मिक संरचना, प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर (02 अगस्त 2025):
तराई पश्चिम वन प्रभाग के रामनगर रेंज के अंतर्गत अपर कोसी ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार को वन विभाग, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक अवैध धार्मिक संरचना को हटा दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में अमित शाह के कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री धामी का स्थलीय निरीक्षण।

यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और वन भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई। जानकारी के अनुसार, संरचना को वन क्षेत्र में बिना अनुमति के अवैध रूप से बनाया गया था, जिसे हटाने के लिए पहले से नोटिस जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए तीन ‘ग्रोथ डाइवर्स’ पर फोकस, कृषि-उद्योग-पर्यटन को बजट में प्राथमिकता।

कार्रवाई के दौरान उप जिलाधिकारी रामनगर, उप प्रभागीय वन अधिकारी तराई पश्चिम, तहसीलदार रामनगर, वन क्षेत्राधिकारी रामनगर रेंज सहित पुलिस और वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा समय-समय पर ऐसे अतिक्रमणों के विरुद्ध अभियान चलाए जाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में बजट सत्र के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री।

अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या निर्माण से बचें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।