रामनगर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध मजारें हटाई गईं।

रामनगर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध मजारें हटाई गईं।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर, 2 अगस्त 2025।
प्रशासन ने आज अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध मजारों को हटाया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी रामनगर, तहसीलदार, तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों SSI यूनिस खान, SI गगनदीप, और SI सुनील धनिक की मौजूदगी में संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक के साथ पकड़ा गया 21 वर्षीय युवक, बनभूलपुरा पुलिस ने दर्ज किया NDPS एक्ट में मुकदमा।

सूचना के अनुसार, ग्राम ढेला स्थित दो रिसोर्ट – कॉर्बेट व्यू रिसोर्ट और अशोक टाइगर ट्रेल – तथा ग्राम ढीकुली स्थित लापर्ल रिसोर्ट में ये मजारें बनी हुई थीं। इन मजारों के संबंध में प्रशासन को गोपनीय जानकारी प्राप्त हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल की अनोखी शुरुआत, वन्यजीव और प्रकृति पर जुटेंगे देश-विदेश के लेखक।

प्रशासन ने मौके पर जाकर रिसोर्ट स्वामियों से वार्ता की, और उनके अनुरोध एवं सहमति के बाद प्रशासनिक सहयोग से इन अवैध मजारों को हटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस बनी अपनों को मिलाने वाली कड़ी, 86 श्रद्धालुओं की मदद, 57 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से, 29 लोगों का खोया सामान लौटाया, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने की खरीदारी, स्थानीय एवं दूर-दूर से आये व्यापारियों का बढ़ाया मनोबल।