लालकुआं पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

लालकुआं पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

लालकुआं पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद नैनीताल के आदेशानुसार जिले में अवैध नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत लालकुआं थाना प्रभारी निरीक्षक डी. आर. वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रदीप मिर्धा पुत्र प्रफुल्ल मिर्धा, निवासी राजीव नगर, बंगाली कॉलोनी, लालकुआं को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

 

गश्त के दौरान रेलवे पुराने ठोकर के पीछे संदिग्ध गतिविधियों में पकड़े गए प्रदीप मिर्धा के पास से पुलिस ने 20 लीटर कच्ची अवैध शराब बरामद की। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस का नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 8.72 ग्राम स्मैक के साथ बाजपुर के दो युवक गिरफ्तार।

 

 

 

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:

  • उप निरीक्षक दीपक बिष्ट
  • हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह
  • कांस्टेबल चंद्रशेखर

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोकथाम के प्रयासों को मजबूती मिली है।