राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में लगभग 2 टन के करीब पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक किया बरामद , देखिये विडियो।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर प्रधान संपादक

काशीपुर में बीते रोज देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाए जाने का असर सभी जगह साफ देखा जा रहा है। इसी के तहत काशीपुर में उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में राजस्व विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर दो फैक्ट्रियों से भारी मात्रा में पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद की है। पूरे मामले पर बात करते हुए काशीपुर उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से महुआखेड़ा गंज में स्थित फैक्ट्री में सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण और रखरखाव की शिकायत मिल रही थी।

 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में मंथन, STEM और लैब ऑन व्हील्स विस्तार को हरी झंडी

 

जिसके बाद काशीपुर उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह के निर्देश पर महुआ खेड़ा गंज नगरपालिका के ईओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और महुआखेड़ा गंज में स्थित भारत प्लास्टिक और गंगोत्री प्लास्टिक के नामक दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी की गई छापेमारी के शुरुआत में दोनों फैक्ट्रियों से लगभग 2 टन के करीब सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में प्लास्टिक पर सख्ती, 6 कुंतल पॉलिथीन जब्त, 1 लाख का चालान

 

 

छापेमारी के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक बनते हुए मौके पर से पाया गया। उन्होंने काशीपुर की आम जनता से सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग न करने की अपील की तथा कहा कि शहर में कहीं भी अगर सिंगल यूज प्लास्टिक पर स्टोरेज और मैन्युफैक्चरिंग की शिकायत मिलती है

यह भी पढ़ें 👉  विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त चेतावनी - “कार्य समयबद्ध और समन्वय से हों

 

 

तो वहां तुरंत छापेमारी की जाएगी। के आगे भी इस तरह की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *