शादी के लिए दबाव बना रही एक युवती की प्रेमी ने गला दबाकर कर दी हत्या।

रोशनी पाण्डेय – सह संपादक

हरिद्वार में शादी के लिए दबाव बना रही एक युवती की प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। सिडकुल पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। युवती की मां की ओर से प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया।

सूचना मिलने पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।  मृतका की पहचान सरिता पुत्री हरिसिंह निवासी बैरागी कैंप कनखल के रूप में हुई। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि मृतका का युवक के साथ प्रेम प्रसंग था और वह रोजाना कमरे पर आती थी। सुबह होने पर जब युवक का स्कूटर घर के बाहर खड़ा मिला तब उसने संदेह होने पर कमरे में देखा था तो युवती का शव अंदर पड़ा था।

 

यह भी पढ़ें 👉  रणजीत रावत की संस्तुति पर बबलू सैनी को मिली ब्लॉक कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी।

 

पुलिस युवक अमित पुत्र ज्ञान सिंह निवासी मेरठ की तलाश करती वह खुद ही मौके पर पहुंच गया। उसने बताया कि युवती से उसका सात माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उस पर शादी को दबाव बना रही थी लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था। मंगलवार सुबह भी वह जब कमरे पर पहुंची थी तब उनके बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर उसने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आनंद सिंह रावत निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, दलीप सिंह मेहता बने सचिव, सचिवालय घेराव के लिए कर्मचारियों से देहरादून कूच की अपील।

शादी के लिए दबाव बना रही सरिता के कत्ल की एक दूसरी वजह भी सामने आ रही है। दरअसल, प्रेमिका पर आरोपी प्रेमी संदेह करता था इसलिए वह शादी के बंधन में बंधने के लिए राजी नहीं हो रहा था। शादी के लिए बार-बार प्रेमिका के दबाव बनाने पर उसने उसे कत्ल कर लेने की ठान ली थी। पुलिस के समक्ष भी आरोपी ने बेबाकी से हत्याकांड को योजनाबद्ध ढंग से अंजाम देने की बात कबूली।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को आजीवन कठोर कारावास, एडीजी ने जांच और न्यायिक कार्रवाई की दी जानकारी

प्रेमिका की हत्या कर खुद आत्महत्या करने के इरादे से गंगनगहर के तट पर पहुंचे आरोपी प्रेमी को जब मकान मालिक ने मौके पर बुलाया तब वह बिना वक्त गंवाए घटनास्थल पर पहुंच गया। घटनास्थल पर पुलिस ने क्राइम सीन भी दोहराया, तब प्रेमी ने बेबाकी से अपनी खौफनाक साजिश का खुलासा किया।