खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने नकली कुट्टू का आटा पकड़ा।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

काशीपुर में आज देर शाम स्थानीय प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दो स्थानों पर काफी मात्रा में नकली कुट्टू का आटा बरामद किया इस दौरान जहां एक स्थान को सील कर दिया गया तो वही दूसरे स्थान पर मिले कुट्टू के खुले आटे को उप जिलाधिकारी की उपस्थिति में नष्ट करा दिया गया।

 

काशीपुर में खाद्य विभाग की टीम को लगातार कूटू का नकली आटा बेचे जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिस पर आज देर शाम खाद्य विभाग की टीम ने प्रशासन की टीम के साथ संयुक्त रुप से उप जिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुष्पक विहार कॉलोनी में दो स्थानों पर छापेमारी की। प्रशासन तथा खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने पुष्प विहार कॉलोनी में रहने वाली नसीमा पत्नी नन्हे के यहां छापा मारा जहां टीम को एक कमरे में 15 कट्टों में 7 क्विंटल कुट्टू का नकली आटा बरामद हुआ। टीम ने उक्त कमरे को सील कर दिया। वही एक अन्य दूसरे स्थान पर राजकुमार नामक युवक के द्वारा चक्की संचालित की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बाघ का हमला, पानी भरने गई महिला पर झपटा टाइगर, गांव में दहशत का माहौल।

 

उक्त स्थान पर टीम को 5 कुंटल कूटू का नकली आटा बरामद हुआ। इस दौरान काशीपुर उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कुट्टू का के आटे में मिलावट कर उसे बेचे जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी। सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में टीम गठित की गई। मौके पर कुट्टू का आटा अनहाइजेनिक स्थिति में पड़ा पाया गया जैसे कि उसके स्वामी की देखरेख में नष्ट करा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *